बीवी से परेशान पति hindi jokes


1. 


शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली:- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक
                 के दरवाजे मेंघुसी और तीन बजे कैशियर के सामने पहुँची,
             मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया..!!

    आधे घण्टे बाद आया और कम्प्यूटर पर बैठ कर बोला:-
                   “सॉरी मैम पैसे नहीं हैं…!!”
आपकी कसम मुँह मिर्ची खाये जैसा हो गया,
मेरे तो तन-बदन में आज सारे दिन रोई…परेशान हुई
घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर
खड़ी-खड़ी पाँव तोड़े और आखिर मैं यह जवाब…??
पैसे नहीं है…!!

पति गुस्सा करता हुआ बोला:- और तुम पागलों जैसी यूँ ही आ गईं  उनका कुछ नहीं कर पाईं  मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो कम से कम एक बेलन उनपर तोड़ आती उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता!

पत्नी बहुत ही धीरज से बोली:- “बेलन तो आज एक और टूटेगा!
                   पैसा बैंक में नहीं.. तुम्हारे खाते में नहीं था..!!

2.
मरीज: डॉ. साहब, जल्दी कुछ करो,
मेरे पैरों पर एक औरत ने गाड़ी चढ़ा दी
डॉक्टर ने अच्छे से चेक किया और पाया कि मामूली चोट है
पर मरीज घबराया हुआ है।
.
डॉक्टर: ओ हो भाई आपरेशन करना पड़ेगा, बहुत खर्चा आयेगा, तैयार हो?
मरीज: कुछ भी करो जल्दी करो। कमीनी ने मरा सोच कर उठाया भी नहीं!
इतने में ही डॉक्टर की बीवी का फोन आया..
.
डॉक्टर:- हलो..
बीवी:- हलो छोड़ो, ये बताओ मैं क्या करूं?
मुझसे कार चलाते में एक आदमी मर गया! सहारनपुर चौक पर।
डॉक्टर: आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे?
पत्नी: हरी टी शर्ट और काली पैंट!
.
डॉक्टर: ओहो, तो उसे तुमने मारा है! पुलिस खूनी को तलाश करती हुई घूम रही है
पत्नी: तो अब क्या करूं?
डॉक्टर: करना क्या है, चार-छह महीने के लिए मायके भाग जा जल्दी
पत्नी: ठीक है जा रही हूँ!
.
मरीज: डॉ साहब करो ना कुछ
डॉक्टर : भाई कुछ नहीं हुआ है तेरे को! ये ले 500 रूपये और चार बियर ले आ, दोनों पियेंगे..
और हाँ, ये हरी टी शर्ट निकाल के जाना! 😆 😆

3.
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी:- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “

4.
बीवी से परेशान पति एक दिन
पंडितजी के पास पहुंचा

पति – “पंडितजी, एक बात बताइये
ये जनम जनम का साथ वाली बात
            सच है क्या ?”
पंडितजी – “सौ फ़ीसदी सच !
पति – “मतलब मुझे अगले जनम में
        भी यही पत्नी मिलेगी …
        पंडितजी – “बिलकुल !
पति – “हे भगवान ! फिर तो
     ख़ुदकुशी करने से भी कोई फायदा
                 नही …!!
😝😂😂🤣🤣🤣